Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त ने लापरवाह ठेकेदारों और सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 7 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। वहीं, 13 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
दरअसल, ग्वालियर नगर निगम ने दो साल पहले सड़क निर्माण और अन्य कार्यों के लिए टेंडर निकाले थे। जिसके तहत ठेकेदारों के टेंडर स्वीकृत भी हो गए थे, लेकिन ठेका स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदारों ने न तो अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और न ही काम शुरू किया। ऐसे में नगर निगम ने लगातार ठेकेदारों को नोटिस भी जारी किए।
इसके बावजूद जब ठेकेदारों ने अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की, तो नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने ऐसे 7 चिन्हित ठेकेदारों को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड करने और उनकी जमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए। वहीं, सफाई में लापरवाही बरतने पर 13 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
इनके विरुद्ध की गई कार्रवाई
- मैसर्स श्याम हरि शरण इंटरप्राइजेज
- मैसर्स दिनेश आर्य
- मैसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन
- मैसर्स बाबा मोर्धन इंटरप्राइजेज
- मैसर्स समाधिया कंस्ट्रक्शन
- मैसर्स नक्षत्र इंफ्राटेक
- मैसर्स वीर सिंह कंस्ट्रक्शन







