Singrauli News: मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और जीएसटी की संयुक्त टीम ने सिंगरौली में कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी अघोषित संपत्ति और कर चोरी के आरोपों में की गई।
रीवा, सतना और सिंगरौली की 22 सदस्यीय टीम ने कॉलेज मोड़ समेत कई इलाकों में कोयला ट्रांसपोर्टरों और विभिन्न एजेंसियों के दफ्तरों पर छापेमारी की। छापेमारी की खबर मिलते ही कुछ कारोबारी अपने दफ्तर छोड़कर भाग गए।
ईओडब्ल्यू-जीएसटी द्वारा एक साथ छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी छापेमारी कारोबारी साधु शरण शाह के घर पर की गई। साधु शरण शाह से जुड़े 6 प्रतिष्ठानों और कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के दफ्तर पर एक साथ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और फाइलों की गहन जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है।







