ED Raid in Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक पूर्व जिला आबकारी अधिकारी के घर पर छापा मारा है। ईडी ने जिले के यश नगर स्थित घर पर सुबह 4 बजे छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, यह मामला शराब घोटाले से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला आबकारी अधिकारी का आठ दिन पहले ही मंदसौर तबादला हुआ था।
ईडी ने मंदसौर में एक पूर्व जिला आबकारी अधिकारी के घर पर सुबह करीब 4 बजे छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है, लेकिन ईडी अधिकारियों ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। ईडी की कार्रवाई से पूरी गली में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पूर्व जिला आबकारी अधिकारी का नाम बीएल डांगी बताया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से घर के बाहर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। फिलहाल, प्रवर्तन निदेशालय की टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।







