Gang Rape Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ एक मामा-भांजे ने एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि वे लड़की को जंगल में ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फ़िलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी घटना मझगवां थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोर अपने मामा के मोबाइल पर 13 वर्षीय लड़की से बात करता था। किशोर ने लड़की को बात करने के लिए बुलाया। लड़की के पहुँचने के बाद, उसे अगवा कर लिया गया और आरोपी शिवांश बर्मन की बाइक पर जबरन बिठाकर बघराजी के जंगल में ले जाया गया।
लड़के और उसके मामा ने जंगल में लड़की के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। दोनों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे इस हैवानियत के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मझगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई में जुट गई है।







