Bigg Boss 19 Highlights: रविवार के एपिसोड में उत्साह, सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को बताई कड़वी सच्चाई

By: MPLive Team

On: Monday, September 8, 2025 8:17 AM

Bigg Boss 19 Highlights: रविवार के एपिसोड में उत्साह, सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को बताई कड़वी सच्चाई
Google News
Follow Us
---Advertisement---

बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ मजेदार पल बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को भी यह सीजन काफी पसंद आ रहा है। शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना और नेहल की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं, रविवार 7 सितंबर का एपिसोड एक चौंकाने वाले मोड़ के साथ सामने आया। आइए जानते हैं संडे एपिसोड की बड़ी हाइलाइट्स।

जंगल टास्क और मुन्नावर का तड़का

संडे एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के लिए एक छोटा जंगल बनवाया और उन्हें अपने सह-कंटेस्टेंट्स को गिरगिट, मगरमच्छ, शेर जैसे जानवरों के टैग देने को कहा। यह टास्क मजेदार जरूर था, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स को इससे निराशा भी हुई। इसके बाद शो में कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे मुन्नावर फारूकी। उन्होंने घरवालों का मजेदार अंदाज में रोस्ट किया। प्रणीते से शुरुआत करते हुए उन्होंने अब्दुल, नेहल, जीशान, आवाज दरबार और तान्या तक को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया। तान्या के ग्लव्स वाली साड़ी को उन्होंने मच्छरदानी ब्रांड से जोड़कर खूब हंसी उड़ाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो में शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बदेशा को सपोर्ट करने पहुंचीं। भाई-बहन की जोड़ी ने सलमान खान संग खूब मस्ती की और दर्शकों का दिल जीत लिया। शहनाज ने बताया कि शो के प्रीमियर के बाद शहबाज डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सलमान से भाई को शो में काम देने की अपील भी की। शहबाज ने गाना गाकर और डांस करके सभी को इंप्रेस किया। शहनाज ने अपने भाई को सलाह दी कि शो में हमेशा रियल रहो, अपनी अच्छाई और कमियां दोनों सामने लाओ, लेकिन कभी नकली मत बनो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एविक्शन से सभी कंटेस्टेंट्स को राहत

संडे एपिसोड में एविक्शन की बारी भी आई। एप रूम खुलने पर कुनीका और मृदुल को खुद को बचाने का मौका मिला और दोनों ने यह अवसर तुरंत ले लिया। इस कारण इस हफ्ते शो से किसी को बाहर नहीं किया गया। हालांकि, कुनीका को सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन इम्युनिटी का इस्तेमाल करने के चलते वह शो में बनी रहीं। इस तरह बिग बॉस 19 का संडे एपिसोड हंसी, मस्ती और सरप्राइज से भरपूर रहा, जिसने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment