आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ बन गया है। बैंक खाता खोलने से लेकर मोबाइल नंबर अपडेट करने तक, लगभग हर जगह इसकी ज़रूरत पड़ती है। लेकिन जब आधार खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आधार वापस कैसे पाएँ।
UIDAI ने डाउनलोड प्रक्रिया को आसान बनाया
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। आप घर बैठे कुछ ही स्टेप्स को फ़ॉलो करके कुछ ही मिनटों में ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-आधार कैसे डाउनलोड करें (How to download e-Aadhaar)
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाएँ।
- वहाँ आपको आधार डाउनलोड करने के तीन विकल्प दिखाई देंगे – 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, नामांकन आईडी दर्ज करें, वर्चुअल आईडी दर्ज करें।
- इनमें से कोई भी विकल्प चुनें, फिर अपनी जानकारी भरें और इमेज में दिए गए अक्षर टाइप करें।
- अब “Send OTP” पर क्लिक करें।
- यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- OTP डालते ही आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार कार्ड का प्रिंट आपके घर पहुँच जाएगा
अगर आप अपने आधार कार्ड की हार्ड कॉपी चाहते हैं, तो UIDAI आपके लिए एक आसान तरीका भी उपलब्ध कराता है। आप इसकी प्रिंटेड कॉपी अपने घर मँगवा सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करें
- इसके लिए uidai.gov.in पर जाएँ।
- “My Aadhaar” सेक्शन में “Retrieve lost or forgotten EID/UID” पर क्लिक करें।
- माँगी गई जानकारी (आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल) भरें।
- अब “Send OTP” या “Send TOTP” चुनें और सत्यापित करें।
- इसके बाद, आपको ऑनलाइन ₹50 का शुल्क देना होगा।
- भुगतान पूरा होने के बाद, आपका आधार कार्ड अगले 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर पहुँच जाएगा।
शुल्क
पहले, UIDAI केवल ई-आधार डाउनलोड (e-aadhar download) करने की सुविधा प्रदान करता था, जिसे आपको स्वयं प्रिंट करना होता था। लेकिन अब आप ₹50 में अपने पते पर प्रिंटेड आधार कार्ड मंगवा सकते हैं।







