MP IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। राज्य के 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कई जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) का तबादला किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश में देर रात 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। राज्य में एक ही दिन में 50 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार, शैलेंद्र सिंह को रेवाड़ का एसपी बनाया गया है। शिवदयाल को झाबुआ, रघुवंश कुमार को अलीराजपुर की कमान सौंपी गई है। विजय भगवानी को उमरिया जिले का नया एसपी बनाया गया है। संतोष कोरी को सीधी जिले का एसपी बनाया गया है।
साईं कृष्ण थोडा को नर्मदापुरम, निवेदिता नायडू को पन्ना, हंसराज सिंह को सतना, वीरेंद्र जैन को बैतूल, रामशरण प्रजापति को भोपाल ग्रामीण, सुधीर अग्रवाल को श्योपुर, अवधेश प्रताप सिंह को मैहर, रवींद्र शर्मा को खरगोन और शशांक को हरदा का एसपी बनाया गया है। भोपाल के दो डीसीपी का भी तबादला कर दिया गया है।








