8th Pay Commission Update: दिवाली से पहले सरकार ने GST में सुधार कर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी है। GST स्लैब में कटौती कर सरकार ने रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सस्ती कर दी हैं। खाने-पीने से लेकर वाहन तक। बीमा की कीमतें कम हुई हैं। वहीं, अब दिवाली से पहले एक और तोहफे की उम्मीद है।
यह तोहफा 1.2 करोड़ लोगों के दिलों में खुशी लेकर आएगा। दरअसल, त्योहारी सीजन से पहले सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी कर सकती है। 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA और पेंशनर्स का महंगाई राहत यानी DR फिर से बढ़ सकता है।
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) साल में दो बार बढ़ाती है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार भी DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू होगी, यानी कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों का बकाया भुगतान किया जाएगा।
कितनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते (DA) की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-W) के आधार पर की जाती है। जो 12 महीनों के औसत आंकड़ों पर आधारित होता है। अगर सरकार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है, तो महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।
इस हिसाब से अगर किसी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो उसका DA 27,500 रुपये से बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगा। यानी इसमें हर महीने 1,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
8वें वेतन आयोग पर क्या अपडेट है? (What is the update on 8th Pay Commission?)
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन को लेकर सरकार की ओर से बड़ा आश्वासन दिया गया है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस आयोग का गठन जल्द ही किया जाएगा। 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन की नई सिफारिशों से भत्ते, मूल वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।
वहीं, यह भी माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में कई भत्ते खत्म किए जा सकते हैं। भत्तों के सरलीकरण के लिए यात्रा भत्ता, टाइपिंग भत्ता, विशेष कर्तव्य भत्ता या कुछ क्षेत्रीय भत्ते अब पहले की तरह ज़रूरी नहीं रह गए हैं। ऐसे में इनके खत्म होने की संभावना है।
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? (When will the 8th Pay Commission be implemented?)
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को मंज़ूरी दे दी है। अब इसके लागू होने की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। हालाँकि, लोग इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। इससे पहले, 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लगभग 10 साल पहले 2016 में लागू हुआ था।







