MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना दौरे पर हैं। वे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल से सतना पहुंचे। यात्रा के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों का निरीक्षण करते और यात्रियों से मिलते नजर आ रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान का सतना दौरा: रेल यात्रा में यात्रियों से मुलाकात और आत्मीय संवाद pic.twitter.com/Yso2kgTJef
— Hindi News (@Newsmplive_25) September 12, 2025
यात्रियों ने उत्साह से मुलाकात की
यात्रियों ने उत्साह से उनसे मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने यात्रियों से बातचीत की और अपनी समस्याएं और अनुभव भी साझा किए। पूर्व मुख्यमंत्री का यह सरल और मिलनसार अंदाज यात्रियों को खूब पसंद आया।
वहीं, उन्होंने खुद ट्रेन यात्रा के इन पलों को साझा किया। सतना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा जिले में चर्चा का विषय बन गया है।







