Ujjain Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं।
ताज़ा मामला उज्जैन का है जहाँ एक पशु चिकित्सक ने डॉक्टरी के पवित्र पेशे को कलंकित किया है। लोकायुक्त टीम ने पशु चिकित्सक को गाय का पोस्टमार्टम करने के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
दरअसल, उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने इंगोरिया में पदस्थ पशु चिकित्सक मनमोहन सिंह पवैया को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इंगोरिया स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय में एक गाय का पोस्टमार्टम करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
लोकायुक्त टीम ने डॉ. मनमोहन सिंह पवैया को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता बड़नगर तहसील के सरसाना गाँव का निवासी है।
लोकायुक्त दल इंगोरिया ग्राम पंचायत कार्यालय में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न भ्रष्टाचार कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है।







