सिंगरौली में पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान पति ने पुलिस से लगाई अनोखी गुहार

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 13, 2025 9:27 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli News: सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी से सरेआम मिलने लगी। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार, आक्रोशित पति थाने पहुँच गया और पत्नी से उसके प्रेमी से शादी करने की गुहार लगाई।

सिंगरौली जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी से सरेआम मिलने लगी। विरोध करने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। आखिरकार, आक्रोशित पति ने पुलिस से पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की गुहार लगाई।

पति ने आपबीती बताई

आवास कॉलोनी 1/11 निवासी संतोष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2008 में सोनभद्र (यूपी) में हुई थी। उनका एक बेटा और तीन बेटियाँ हैं। सबसे बड़ा बेटा 16 साल का, बेटी 14 साल की और जुड़वां बेटियाँ 11 साल की हैं।

संतोष गुप्ता ने बताया कि करीब 10 साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ वैद्या आए और एक निजी बिजलीघर में काम करने लगे। चार साल पहले उन्हें अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनकी पत्नी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहाँ तक कि उन्होंने अपने बच्चों को भी धमकाना शुरू कर दिया।

पत्नी ने बच्चों को जान मारने की दी धमकी

संतोष गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी का खारिया निवासी राजेश वर्मा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजेश उनकी अनुपस्थिति में घर आता-जाता रहता था। वह कई बार यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनकी पत्नी और राजेश ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पति के गैर मौजूदगी में प्रेमी से मिलती थी

11 सितंबर की सुबह संतोष ड्यूटी पर गए थे। उनके बेटे सुजल गुप्ता ने शाम करीब 4 बजे फोन करके बताया कि राजेश वर्मा घर पर माँ के साथ सो रहे हैं। जब बेटे ने विरोध किया, तो राजेश ने उनके साथ मारपीट भी की।

पति ने पुलिस से लगाई गुहार

पत्नी से परेशान एक पति ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी जाए। इससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकती है। साथ ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

यूजर्स नाराज, OpenAI का ChatGPT Plus मुफ्त ऑफर विवाद के बीच आया सामने

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव में फंसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

March 2, 2026

February 24, 2026

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

Leave a Comment