4 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क रोग, पति के जाते ही बॉयफ्रेंड को बुलाया… और हो गया बड़ा कांड,जानिए क्या है मामला

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 13, 2025 9:59 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार बच्चों की मां को उसके बेटे ने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करते रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह अपने पिता को बुलाया। इसके बाद हंगामा और बबाल हो गया जो घर के चार दिवारी से निकल कर सड़क तक जा पहुँचा। सड़क पर घंटो महिला के प्रेमी और पति के बीच विवाद हुआ।

प्रेमी को उसके पति और बेटे ने जमकर पिटाई

विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के प्रेमी को उसके पति और बेटे ने जमकर पिटाई कर दिया। इसके बाद महिला भी अपने प्रेमी को बचाने लगी और अपने पति के साथ मारपीट करने लगी। सड़क पर घंटो हंगामा और बबाल हुआ, लोग तमाशा देखते रहे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया, और मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया है। फिलहाल महिला के पति ने थाने में शिकायत किया है कि हमारी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दो, हम अपने बच्चों के साथ रह लेंगे। लेकिन पत्नी के साथ अब नही रहना है।

पुलिस से न्याय की गुहार लगाई

रिश्तों को कलंकित करने का मामला सिंगरौली जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी का है जहाँ प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले संतोष गुप्ता ने अपनी ही पत्नी पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पत्नी का पड़ोसी से प्रेम संबंध

संतोष का आरोप है कि उसकी पत्नी पूजा गुप्ता का पड़ोस में रहने वाले युवक राजेश वर्मा से प्रेम संबंध है।वह जब भी काम पर जाता है, पत्नी राजेश से फोन और मुलाकात के जरिए संपर्क करती है। उसने दावा किया है कि पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि वह अब राजेश के साथ रहना चाहती है और कई बार धमकी भी दी है कि अगर विरोध किया तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

पति ने बताई आपबीती

संतोष ने बताया कि मेरी शादी 2008 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई थी। एक बेटा और तीन बेटियां हैं। करीब 10 साल पहले पत्नी को लेकर बैढ़न से सिंगरौली आ गया। यहां निजी पावर प्लांट में नौकरी करने लगा। करीब 4 साल पहले पत्नी को राजेश से संबंधों के बारे में पता चला। मैंने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। जब मैंने खुलकर पत्नी की हरकतों का विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो जाती। मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देती। मैं थाने में पहले भी आवेदन दे चुका हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

पीड़ित पति ने कहा कि गुरुवार को राजेश पत्नी से मिलने सिंगरौली आ पहुंचा। बेटे ने आपत्ति जताई तो उसके साथ राजेश ने मारपीट की। इसके बाद पत्नी और राजेश घर से निकल गए। बेटे ने मुझे फोन किया, मैं तुरंत घर पहुंचा। बेटे को साथ लिया और घर से निकले। थोड़ा आगे जाने पर पत्नी राजेश के साथ मिली। जब दोनों को रोका तो मारपीट करने लगी। घटना का वीडिओ भी वहाँ मौजूद लोगों ने बनाया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment