मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2025: 7500 आरक्षक पदों पर आवेदन 15 से 29 सितम्बर तक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। जल्द ही 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने वाली है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी है।

MP Police Constable Recruitment: 7500 पुलिस पदों पर होगी भर्ती

कुल 7500 पुलिस पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन 15 सितंबर से 29 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन लिए जाएँगे। यह परीक्षा राज्य के 11 संभावित शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन – में 30 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment: मुख्यमंत्री ने 22,500 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का निर्णय लिया

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के संबंध में की गई घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। राज्य की कानून-व्यवस्था और आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने 22,500 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का निर्णय लिया है।

MP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की भी घोषणा की

उन्होंने कहा कि ये सभी भर्तियाँ अगले 3 वर्षों में पूरी हो जाएँगी। हर साल 7500 भर्तियों का लक्ष्य रखा गया है। पहले वर्ष की भर्तियाँ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा की जाएँगी और अगले 2 वर्षों की भर्तियाँ मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएँगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आरक्षकों की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की भी घोषणा की है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment