मध्य प्रदेश की क्राइम ब्रांच के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। भोपाल में अनुशासन भंग करने के आरोप में इन्हें निलंबित किया गया है। इन सभी पर जबरन वसूली का आरोप था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
दरअसल, शुक्रवार को चार पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को बिना बताए छापेमारी की थी। इस संबंध में पुलिस पर अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगा था। जिसके बाद चारों पुलिसकर्मियों का विवरण डायरी में भी दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने संदिग्ध आचरण के कारण चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल शैलेंद्र रावत, सतेंद्र, सुशील सिंह और आलोक मिश्रा पर कार्रवाई की गई है।







