Maruti Suzuki Jimny Alpha पर 1 लाख कैश डिस्काउंट और GST छूट, खरीद का शानदार मौका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki इंडिया ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV Jimny पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने Nexa डीलरशिप पर इसके Alpha वेरिएंट पर सीधे 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट (Cash Discount) देने की घोषणा की है। इस ऑफर में कोई एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट (Exchange Bonus or Scrappage Benefit) नहीं है, बल्कि पूरा फायदा सीधे कीमत पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Maruti Jimny की एक्स-शोरूम कीमत 12.76 लाख रुपये से 14.96 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा, ग्राहकों को 22 सितंबर, 2025 से लागू नए GST Slabs का भी लाभ मिलेगा। कंपनी ने इस ऑफर में स्क्रैच कार्ड से 50,000 रुपये तक जीतने का मौका भी शामिल किया है।

Maruti Jimny पर छूट और जीएसटी का दोहरा लाभ

जिम्नी के Alpha वेरिएंट पर न केवल 1 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, बल्कि ग्राहकों को नए जीएसटी स्लैब (GST Slabs) का भी लाभ मिलेगा। इससे Jimny खरीदना और भी किफायती हो गया है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) अपने दमदार इंजन, ऑफ-रोडिंग क्षमताओं और सुरक्षा सुविधाओं के लिए जानी जाती है।

अब 1 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट और GST छूट के साथ, यह SUV पहले से कहीं ज़्यादा कीमती हो गई है। अगर आप एक ऑफ-रोडिंग एसयूवी की तलाश में हैं, तो Jimny Alpha वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment