Maruti Suzuki जल्द ही भारतीय बाजार में Fronx SUV का Hybrid वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार के 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। इस कार का डेब्यू इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2026 में हो सकता है। Maruti Fronx Hybrid को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। आइए जानते हैं Maruti Fronx Hybrid के बारे में पूरी जानकारी।
Maruti Fronx Hybrid: कीमत
नई Fronx Hybrid मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ज़्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल Fronx की कीमत 7.59 लाख रुपये से 12.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ऐसे में Hybrid वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस रेंज में यह SUV मध्यम वर्गीय ग्राहकों के लिए एक बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है।
Maruti Fronx Hybrid: माइलेज
Maruti Fronx Hybrid में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो एक शक्तिशाली हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा। यह एक सीरीज़ हाइब्रिड सेटअप है, जहाँ पेट्रोल इंजन बैटरी चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगा। इस नई तकनीक के साथ, Maruti Fronx Hybrid का माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुँच सकता है। यह मौजूदा पेट्रोल वर्जन (20.01-22.89 किमी/लीटर) और सीएनजी वेरिएंट (28.51 किमी/किलोग्राम) से काफी बेहतर है।
Maruti Fronx Hybrid: फीचर्स
Maruti Fronx Hybrid कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश की जाएगी। इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सनरूफ मिलने की उम्मीद है। टॉप-एंड मॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS फीचर्स भी शामिल कर सकती है, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाएंगे।
मारुति हमेशा अपने सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर ज़ोर देती है। Maruti Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल वाले ही सेफ्टी फीचर्स होंगे। इनमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं।







