महिला ने BJP नेता पर लगाए धोखे का आरोप, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मना किया

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Tuesday, September 16, 2025 10:54 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने भाजपा नेता और आभूषण व्यापारी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। वह 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी, दोनों का एक बच्चा भी है, लेकिन अब उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा है कि वह पैसे लेकर इस रिश्ते को खत्म कर देगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में की है। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

यह पूरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। जहाँ एक महिला ने भाजपा नेता और सोने-चाँदी के व्यापारी मुक्तेश जैन के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। महिला ने कहा है कि वह पिछले 5 से 6 सालों से मुक्तेश जैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे और मुक्तेश ने उसे शादी का भरोसा भी दिलाया था। महिला का आरोप है कि इस रिश्ते से उसका एक बच्चा भी है, लेकिन अब अचानक मुक्तेश ने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है।

पैसों के बदले रिश्ता

इतना ही नहीं, महिला ने कहा है कि मुक्तेश 3 लाख रुपये लेकर उस पर यह रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहा है। वहीं, महिला ने साफ कहा कि वह मुक्तेश जैन के साथ रहना चाहती है और इस तरह रिश्ता खत्म करना उसके और उसके बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।

न्याय की गुहार

महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपनी ज़िंदगी के कई साल मुक्तेश को दिए, लेकिन अब उसने शादी का वादा तोड़ दिया है। नतीजतन, महिला मानसिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर टूट चुकी है। जिसके चलते महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाने पहुँची है। उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत अधिकारियों को सौंपी है और न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment