नाबालिग लड़की का अपहरण और गैंगरेप मामला, आरोपियों पर POCSO केस दर्ज

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Thursday, September 18, 2025 11:23 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gwalior Gang Rape News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो युवकों ने बंदूक की नोक पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। फिर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद, पीड़िता आरोपियों के डर से चुप रही। हालाँकि, आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल और धमकाते रहे। पीड़िता परेशान होकर थाने पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंदूक की नोक पर जबरन अपनी एक्टिवा पर बिठाकर ले गए

दरअसल, ग्वालियर शहर की एक 17 वर्षीय लड़की ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 5 अगस्त को वह नाश्ता लेने के लिए घर से निकली थी। लौटते समय चार शहर नाका के पास राहुल लोधी और कल्लू खान ने उसका सामना हुआ। उन्होंने बंदूक की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर उसे जबरन अपनी एक्टिवा पर बिठाकर ले गए।

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को दीनदयाल नगर स्थित होटल अमेरिकन ले गए। वे उसे एक कमरे में ले गए और उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसके हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। नाबालिग के होश में आने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा।

नाबालिग को ब्लैकमेल कर बार बार बुलाते होटल

नाबालिग धमकियों से डरकर चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे और बार-बार होटल में बुलाने की धमकी देने लगे। इससे तंग आकर नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मंगलवार रात परिजन नाबालिग को लेकर हजीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment