BSNL Prepaid Plans Discount: अगर आप BSNL के प्रीपेड ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। यूजर्स को अब चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर तुरंत छूट मिलेगी। यह ऑफर 15 सितंबर, 2025 से शुरू होकर 15 अक्टूबर, 2025 तक वैध रहेगा। यानी इस एक महीने के दौरान रिचार्ज पर आपको सीधी बचत होगी।
BSNL के किस प्लान पर मिल रही है छूट?
BSNL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की है कि कंपनी तीन प्रीपेड पैक्स पर 2% तक का तत्काल डिस्काउंट दे रही है। ये प्लान हैं:
- ₹199 प्लान
- ₹485 प्लान
- ₹1999 प्लान
छूट के बाद कितनी बचत?
- 199 रुपये वाले प्लान पर लगभग ₹3.8 की बचत
- 485 रुपये वाले प्लान पर लगभग ₹9.6 की बचत
- 1999 रुपये वाले प्लान पर कुल ₹38 की बचत
इसका मतलब है कि सबसे लंबी अवधि वाले ₹1999 वाले पैक पर सबसे ज़्यादा फ़ायदे मिलेंगे। मासिक रिचार्ज पर छूट थोड़ी कम होगी।
BSNL क्यों ख़ास है?
BSNL पहले से ही निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सस्ते प्रीपेड प्लान पेश करता है। हाल ही में, कंपनी ने सिर्फ़ ₹1 में नया सिम कार्ड देने का ऑफर भी लॉन्च किया है।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सेवाएँ भी शुरू कर सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में BSNL ग्राहकों के लिए और भी अच्छी खबरें आ सकती हैं।







