Rewa Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई की है। परियोजना अधिकारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए। भ्रष्ट अधिकारी ने आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर ज्वाइनिंग कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पद ज्वाइनिंग कराने के बदले 50,000 रुपये की मांग
गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने शिल्पी प्लाजा स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। सिरमौर परियोजना अधिकारी शेष नारायण मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता राहुल सेन ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का चयन आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर हुआ था और परियोजना अधिकारी ने ज्वाइनिंग कराने के बदले 50,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायिका के पद पर हुआ था। ज्वाइनिंग के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आज आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।







