CM Mohan Yadav Rewa visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को रीवा जिले के त्योंथर पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिन भर के कार्यक्रम के बारे में जानें –
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:45 बजे – एडीजी इंटेलिजेंस/जनसंपर्क आयुक्त के साथ ब्रीफिंग
- सुबह 11:00 से 11:45 बजे – वन विभाग की बैठक
- दोपहर 12:00 बजे – अक्षय ऊर्जा विभाग की ब्रीफिंग
- दोपहर 12:20 बजे – दूरदर्शन केंद्र, श्यामला पहाड़, भोपाल आगमन
- दोपहर 12:50 बजे – भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से प्रस्थान
- दोपहर 1:10 बजे रीवा हवाई अड्डे पर आगमन
- दोपहर 2:05 बजे – रीवा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा त्योंथर आगमन
- त्योंथर में स्थानीय कार्यक्रम – विद्युत विकास संकल्प सम्मेलन और शिलान्यास समारोह
- शाम 4:35 बजे – हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा हवाई अड्डे पर वापसी
- शाम 5:05 बजे – रीवा हवाई अड्डे से विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान
- शाम 6:10 बजे – निवास पर आगमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रीवा और विशेष रूप से त्योंथर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस कार्यक्रम में वह विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और आम जनता से भी बातचीत करेंगे।







