लंदन से सामने आई अनुष्का-विराट की फैमिली तस्वीरें, बेटे अकाय संग क्यूट मोमेंट ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान

By: MPLive Team

On: Tuesday, September 23, 2025 5:40 PM

लंदन से सामने आई अनुष्का-विराट की फैमिली तस्वीरें, बेटे अकाय संग क्यूट मोमेंट ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान
Google News
Follow Us
---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों और कामकाज से दूर रहकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अनुष्का अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। अक्सर वहां से उनकी कई झलकियां और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में इस स्टार कपल की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे अपने बेटे अकाय कोहली के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोरी हैं।

बेटे अकाय के साथ नजर आए विराट और अनुष्का

ये तस्वीरें एक इंस्टाग्राम यूज़र ने साझा की हैं। फोटो में अनुष्का शर्मा मैरून रंग की स्वेटशर्ट और लेगिंग्स पहने दिख रही हैं। उन्होंने सिर पर कैप भी लगा रखी है। वहीं, उनका छोटा बेटा अकाय स्ट्रोलर में बैठा दिखाई दे रहा है। हालांकि, अकाय का चेहरा इन तस्वीरों में साफ नहीं दिख रहा है। विराट कोहली ब्राउन स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में यह जोड़ा अपने बेटे को लेकर लंदन की सड़कों पर आराम से टहलता दिखा। फैंस के लिए यह नज़ारा बेहद प्यारा और आकर्षक साबित हुआ।

फैंस के कमेंट्स से भरा सोशल मीडिया

विराट और अनुष्का की इन तस्वीरों पर यूज़र्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “क्यूट अकाय,” तो किसी ने लिखा, “फैमिली मैन…” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “मॉम एंड डैड ऑन ड्यूटी…” गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी की थी। 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ और 2024 में बेटे अकाय कोहली का। दोनों अपने बच्चों को मीडिया की चकाचौंध और पब्लिक अटेंशन से दूर रखते हैं। अब तक उन्होंने वामिका और अकाय का चेहरा सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म “जीरो” में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद से अनुष्का फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और फैमिली लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। वह लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” को लेकर चर्चा में हैं, जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। लेकिन फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक सामने नहीं आई है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment