बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में इस बार भी हर तरह का ड्रामा देखने को मिला। झगड़े, बहसें, दोस्ती और मनोरंजन सभी का तड़का इस हफ्ते भी देखने को मिला। दिन 30 की शुरुआत एक मज़ेदार कमेंट्री टास्क के साथ हुई, जिसे अमाल मलिक और शेहबाज़ ने मिलकर चलाया। नेहल के वोट के बाद टीम शेहबाज़ को इस हफ्ते की इम्युनिटी मिल गई। वहीं, दिन 31 की शुरुआत में तन्या मित्तल ने अपने कॉफी के अनुभव के बारे में एक अनोखी कहानी साझा की, जो दर्शकों के लिए बेहद रोचक रही।
शेहबाज़ और प्रणीत की भिड़ंत
इस हफ्ते घरवालों को दो टीमों में बाँटकर नॉमिनेशन टास्क कराया गया: टीम प्रणीत और टीम शेहबाज़। टीम शेहबाज़ में अमाल मलिक और गौऱव कमेंट्री देते रहे, जबकि टीम प्रणीत के साथ नीलम गिरी ने कमेंट्री की। नेहल चुड़ासामा के गुप्त कमरे में दिए गए वोट के बाद टीम शेहबाज़ ने यह टास्क जीत लिया। शेहबाज़ की टीम की जीत में उनकी दोस्त फरहाना का अहम योगदान रहा, जिसने अपने वोट से टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम शेहबाज़ के सदस्य इस हफ्ते सुरक्षित रहे।
नॉमिनेशन जोन और तन्या की कॉफी यात्रा
इस हफ्ते नॉमिनेशन जोन में फरहाना, अमाल, तन्या, ज़ीशान, कुणिका और बसीर सुरक्षित रहे। वहीं, टीम प्रणीत के सदस्य प्रणीत, मृदुल, नीलम, आवाज़, गौऱव और अश्नूर नॉमिनेशन में हैं। तन्या मित्तल ने इस एपिसोड में एक बार फिर अपने कॉफी के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वह ग्वालियर से आगरा तक कॉफी के लिए जाती हैं, और वहां से अपनी पसंदीदा कॉफी लेकर वापस ग्वालियर में अपने गार्डन में बैठकर पीती हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी दो महीने में लंदन से लाई गई बिस्किट्स और दिल्ली के होटल की दाल के बारे में भी मज़ेदार बातें साझा की।
घर में झगड़े और तनाव
एपिसोड का सबसे ज्यादा ड्रामा तब देखने को मिला जब अभिषेक और फरहाना के बीच झगड़ा शुरू हुआ। घर के काम को लेकर दोनों में तकरार हुई, और फरहाना ने अश्नूर को भी इसमें खींच लिया, उसे “वॉइस कैप्टन” कहकर चिढ़ाया। नेहा ने गुप्त कमरे से टिप्पणी की कि “अश्नूर को बाहर निकालो, उसके पास कुछ नहीं है सिवाय किसी की पत्नी बनने के।” झगड़ा और बढ़ते बढ़ते बसीर और अभिषेक तक पहुंच गया, जिससे शारीरिक विवाद तक का मामला बन गया। इस हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए मनोरंजन, दोस्ती और झगड़ों का मिश्रण लेकर आया।







