डिप्टी रेंजर 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Lokayukta Raid in Jabalpur: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का अभियान जारी है। इसी कड़ी में, जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने एक भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी, डिप्टी रेंजर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने डिप्टी रेंजर को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डिप्टी रेंजर को उसके ही कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी एक बढ़ई से हर महीने 5,000 रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित बढ़ई ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। मामला जबलपुर के पाटन वन परिक्षेत्र का है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment