नदी में रील बनाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रील बनाते समय नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। तीनों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने उनके शव बरामद किए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नदी में नहाते समय चार दोस्त डूबे

घटना गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में हुई। कोपरा नदी में रील बनाना चार दोस्तो को भारी पड़ गया। कोपरा नदी में नहाते समय चार दोस्त डूब गए। एक युवक नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अन्य तीन का पता नहीं चला।

घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव पानी से निकाले गए। क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

तीन दोस्तो की मौत 

तीनों मृतक गुंजरो के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से शहर में दहशत फैल गई है और मृतकों के परिवार दहशत में हैं। युवकों की मौत की खबर सुनकर परिवार बेहाल है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएँगे। पुलिस ने केस फाइल तैयार कर ली है और फिलहाल जाँच कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “नदी में रील बनाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत”

Leave a Comment