ज़मीन नामांतरण के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार के बाबू को किया गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Lokayukta Raid in Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त टीम ने तहसील खुड़ैल में ज़मीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक निलंबित सहायक ग्रेड-3 को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। नायब तहसीलदार दयाराम निगम ने अपने लिपिक नरेंद्र नरवरिया के माध्यम से आवेदक से 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। नरवरिया ने जैसे ही रिश्वत की रकम कार्यालय में एक मेज की दराज में रखी, ट्रैप टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तेज बुखार, MS रामैया अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे हैं निगरानी

रिश्वत की रकम लेकर तहसील खुड़ैल बुलाया

जानकारी के अनुसार, आवेदक को रिश्वत की रकम लेकर तहसील खुड़ैल बुलाया गया था। नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम और लिपिक नरेंद्र नरवरिया ने मिलीभगत करके रकम की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए नरवरिया को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। नायब तहसीलदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें – RBI MPC आज तय करेगा क्या फिर से कटेगा रेपो रेट! जानिए इस बैठक में देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा

जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई

सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है कि रिश्वतखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें – 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED जल्द खिलाड़ियों और अभिनेताओं की संपत्ति करेगी अटैच, देखे नाम

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

2 thoughts on “ज़मीन नामांतरण के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार के बाबू को किया गिरफ्तार”

Leave a Comment