ग्वालियर में BJP नेता और सर्राफा कारोबारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, धमकी भरा वीडियो आया सामने

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gwalior News: ग्वालियर शहर के एक भाजपा नेता और स्वर्ण व्यवसायी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुक्तेश जैन का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह नग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि मुक्तेश जैन ने महिला को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

मुक्तेश जैन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

एक महिला ने ग्वालियर थाने में व्यवसायी मुक्तेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि 31 मई को आरोपी मुक्तेश उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला सोने-चांदी की दुकान चलाती है और लोन के लेन-देन के दौरान उसकी मुलाकात मुक्तेश जैन से हुई थी।

पिछले पांच सालों से चल रहा था रिश्ता

इसके बाद, उनकी जान-पहचान बढ़ी और उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। यह रिश्ता पिछले पांच सालों से चल रहा था। भाजपा नेता और व्यवसायी मुक्तेश जैन का एक धमकी भरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह महिला को धमका रहा है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment