महिला अधिकारी हिमांगनी शर्मा 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Lokayukta Raid in Mandsaur: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन लोकायुक्त पुलिस भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करती है। ऐसा ही एक मामला मंदसौर जिले से सामने आया है। बुधवार को लोकायुक्त सहकारिता उपायुक्त कार्यालय की महिला अधिकारी हिमांगनी शर्मा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। खबर लिखे जाने तक, रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मंदसौर में कला क्षेत्र सोसायटी के प्रबंधक की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने लोकायुक्त सहकारिता उपायुक्त कार्यालय की महिला अधिकारी हिमांगनी शर्मा को रिश्वत लेते पकड़ा। प्रभु लाल वर्मा ने आरोप लगाया था कि महिला अधिकारी हिमांगनी शर्मा ने सहकारिता उपायुक्त कार्यालय में एक बिल पास करने के बदले 40,000 रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने बुधवार से पहले ही हिमांगनी शर्मा को 5,000 रुपये की रिश्वत की पहली किस्त दे दी थी। 15,000 रुपये की दूसरी किस्त देते समय लोकायुक्त पुलिस ने महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने वाली अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने किया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

1 thought on “महिला अधिकारी हिमांगनी शर्मा 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई”

Leave a Comment