सीधी सड़क हादसा: बोलेरो-ट्रक टक्कर में दो की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोलेरो कार ट्रक से टकराई

दरअसल, रीवा के रतहरा से कुछ लोग तेरहवीं समारोह में शामिल होने सेमरिया आए थे। लौटते समय चुरहट थाना क्षेत्र में उनकी बोलेरो कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment