तहसीलदार ने किसान को मारा चांटा, वीडियो वायरल होने पर मंडी में हंगामा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के देवरी में किसानों को खाद के टोकन बांटते समय तहसीलदार प्रीति चौरसिया ने एक किसान को थप्पड़ मार दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, किसान खाद के टोकन के लिए मंडी प्रांगण में लाइन में खड़े थे और प्रशासनिक अव्यवस्था के बीच खाद का वितरण शुरू हो गया। तहसीलदार प्रीति चौरसिया किसानों को टोकन बांट रही थीं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसानों की भीड़ के बीच तहसीलदार ने एक किसान को थप्पड़ मार दिया, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। थप्पड़ के बाद भीड़ को उग्र होते देख तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया मंडी प्रांगण से निकलने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ गईं, लेकिन किसानों ने उनकी गाड़ी को बमुश्किल निकलने दिया।

इसके बाद तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया थाने गईं, जहाँ से वह थाना प्रभारी के साथ वापस मंडी लौट आईं। भीड़ के बीच किसानों को खाद के टोकन का वितरण फिर से शुरू हो गया। इस दौरान किसानों और नेताओं ने मंडी गेट के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment