Bhopal Crime News: भोपाल में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहाँ प्रेम-प्रसंग में पड़कर 25 वर्षीय आशीष उइके की बेरहमी से हत्या कर दी गई। श्याम नगर मल्टीसिटी इलाके में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन युवकों ने पत्थरों और धारदार हथियारों से हत्या की साजिश रची। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या
खबरों के मुताबिक, हबीबगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय आशीष उइके पर उसके परिचित तीन युवकों ने चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। शुरुआती जाँच में पता चला है कि हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई।
आशीष का मुख्य आरोपी रजत सिंह ठाकुर, निखिल यादव और विनय यादव से विवाद था। आशीष के रजत सिंह ठाकुर की माँ के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते यह घटना हुई।
धारदार चाकुओं से कई वार किए
पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान तीनों युवकों ने आशीष पर धारदार चाकुओं से कई वार किए और पत्थरों से भी वार किया। मृतक के गले पर गहरा घाव पाया गया है, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाता है। घटना के बाद आशीष का शव घटनास्थल पर पड़ा मिला।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। हत्या की जानकारी मिलने पर आशीष के परिजन थाने पहुँचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी रजत सिंह ठाकुर, निखिल यादव और विनय यादव समेत चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।







