MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव आया है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए एक नज़र डालते हैं मध्य प्रदेश के मौसम पर…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय है। इसके चलते अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा। छिंदवाड़ा, पांडुर्ना, नर्मदापुरम, सिवनी, बैतूल, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
सुबह और रात में ठंड, दिन में धूप
कल दिवाली पर झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बादल छाए रहे। अक्टूबर में अब तक मौसम मिला-जुला रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप खिली हुई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
इन शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे
रविवार-सोमवार की रात कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, खंडवा, खजुराहो, खरगोन, उमरिया, सतना, टीकमगढ़, पचमढ़ी, बैतूल, गुना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, नौगाँव, मंडला, सागर, मलाजखंड और रीवा सहित अधिकांश जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा।
नौगाँव सबसे ठंडा
छतरपुर का नौगाँव सबसे ठंडा रहा, जहाँ तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 17.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 20.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 20.5 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।







