जबलपुर में नशे में धुत युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा से की अभद्रता, ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मांग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने भगवान हनुमान की मूर्ति को रौंद दिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर बैठ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में व्यापक आक्रोश फैल गया।

यह घटना मझौली थाना अंतर्गत खितौली परोवर गाँव की है। आरोपी की पहचान रामपाल बाबा के अनुयायी विनोद महोबिया के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में नशे में धुत विनोद भगवान हनुमान की मूर्ति पर बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। यह देखकर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मझौली थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अभद्रता धार्मिक भावनाओं का अपमान है और आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment