रीवा में नकली दवा और कमीशनखोरी का खुलासा, मेडिकल स्टोर सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa Breaking News: मध्य प्रदेश के रीवा में कमीशनखोरी और मिलावटी दवाओं की कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मेडिकल स्टोर मालिक ने खुद खुलासा किया है कि दवाओं में मिलावट की जाती है और डॉक्टर कमीशन ले रहे हैं।

हम खुद बेच रहे हैं नकली दवा

वीडियो में मेडिकल स्टोर मालिक साफ तौर पर कह रहा है, “हम खुद बेच रहे हैं नकली दवा, 50 की दवा 300 में, डॉक्टर कमीशन के लिए मजबूर करते हैं।” इस बयान से शहर में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने रीवा के अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और दुकान को सील कर दिया। दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शुक्ला ने कहा कि जाँच केवल इसी एक दुकान तक सीमित नहीं रहेगी। अन्य मेडिकल स्टोर और संबंधित डॉक्टरों की भूमिका की भी जाँच की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि दवा माफिया और कमीशनखोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

रीवा शहर में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। लोग अब मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment