पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी: 8.42 कैरेट के तीन हीरे मिले, कीमत 15 लाख से ज्यादा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक गरीब आदमी की किस्मत बदल दी है। जिले के बेनीसागर निवासी बुजुर्ग मजदूर महादेव प्रसाद प्रजापति को दो हफ्ते में पाटी स्थित उथली हीरा खदान से एक नहीं, बल्कि तीन चमचमाते हीरे मिले हैं। प्रसाद ने ये हीरे हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, उन्हें करीब 20 दिन पहले ही पट्टा मिला था और उन्होंने हीरा खनन शुरू किया था। इस दौरान उन्हें रत्न-गुणवत्ता वाले तीन हीरे मिले हैं, जिनका वजन क्रमशः 2.58 कैरेट, 2.75 कैरेट और 3.09 कैरेट है, जिनका कुल वजन 8.42 कैरेट है। हीरा विशेषज्ञ अनुपम सिंह के अनुसार, इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।

बुजुर्ग महादेव प्रसाद ने बताया कि वह मजदूर समुदाय से हैं, सुनने में असमर्थ हैं और कच्चे मकान में रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं। बताया गया कि आज दो व्यक्तियों ने कुल चार हीरे जमा कराए, जबकि अक्टूबर माह में अब तक हीरा कार्यालय में 10 हीरे तथा वर्ष की शुरुआत से अब तक 68 हीरे जमा कराए गए थे।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment