Motorola Razr 60 पर ₹10,000 की छूट: फोल्डेबल स्मार्टफोन अब सिर्फ ₹39,999 में

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 60: Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप दिवाली ऑफर के दौरान इस फोन को नहीं खरीद पाए, तो अभी सही समय है। Motorola Razr 60 स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब यह फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

Motorola के भारी डिस्काउंट के साथ, Motorola Razr 60, 40,000 रुपये के बजट में सबसे अच्छा सौदा है। यह फोन क्लैमशेल डिज़ाइन में आता है।

Motorola Razr 60:  ऑफर

Motorola का फोल्डेबल स्मार्टफोन, रेजर 60, फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। इस फोन को फिलहाल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

यह छूट आपके पुराने फोन के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करेगी। एक्सचेंज के साथ, इस फ़ोन को फ्लिपकार्ट से चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Motorola Razr 60: फ़ीचर्स

  • Motorola का फ्लिप फ़ोन, Motorola Razr 60, 6.96-इंच pOLED इनर फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स है।
  • इस फ़ोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फ़ोन में 3.63-इंच कवर डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 1700 निट्स है।
  • Motorola का यह फ़ोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7400X प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी है।
  • कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment