MP News: मध्य प्रदेश से एक बड़ी गलती सामने आई है, जहाँ मध्य प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर गलत जानकारी दर्ज की गई है। विधानसभा की वेबसाइट पर विजया राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री दिखाया गया है। साथ ही, उनका कार्यकाल लगभग 20 महीने बताया गया है।
वेबसाइट विजया राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री दिखाया
मध्य प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ी गलती सामने आई है। विधानसभा की वेबसाइट पर विजया राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री दिखाया गया है। उनका कार्यकाल 30 जुलाई, 1967 से 25 मार्च, 1969 तक, यानी लगभग 20 महीने, बताया गया है।
विजया राजे सिंधिया कभी मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बनी
इतना ही नहीं, विजया राजे सिंधिया के उसी कार्यकाल के दौरान, गोविंद नारायण सिंह को भी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया गया है। गौरतलब है कि विजया राजे सिंधिया वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी हैं। विजया राजे पूर्व विधायक थीं, लेकिन कभी मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं रहीं।







