Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के हरिहर मिलन जुलूस के दौरान एक श्रद्धालु पर पटाखे फेंकने का मामला सामने आया है। पटाखे फेंकने वाले युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, यह घटना उस समय हुई जब जुलूस गोपाल मंदिर पहुँचा। रात 11 बजे जुलूस महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर के लिए निकला, जहाँ साल में केवल एक बार हरि और हर का मिलन होता है।
पुलिस ने लगाया प्रतिबंध
पुलिस प्रशासन ने पहले बम पटाखों को फोड़ने पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसके बावजूद, युवक ने पटाखे फोड़कर श्रद्धालुओं पर फेंके।







