ग्वालियर में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, पुलिस ने शुरू की जांच

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, November 5, 2025 12:26 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास दिनदहाड़े प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण का मामला सामने आया है।

छात्रा की हिम्मत और चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर ऑटोरिक्शा सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छात्रा मंगलवार को कॉलेज के लिए घर से निकली थी

जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार को कॉलेज के लिए पैदल घर से निकली थी। ऑटोरिक्शा में सवार तीन युवकों ने उसे देखकर रोक लिया। पहले तो उन्होंने अश्लील इशारे किए और छेड़छाड़ शुरू कर दी, लेकिन जब उसने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।

बदमाशों ने उसे जबरन ऑटोरिक्शा में खींचने की कोशिश की, जिससे अपहरण की मंशा साफ जाहिर हो गई। घबराई छात्रा मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाई। हंगामा देखकर आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गए।

घर लौटने पर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इससे गुस्साए परिवार ने तुरंत पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई और छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाने में शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आस-पास के चौराहों और कॉलेज रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। ऑटो और तीनों बदमाशों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो गईं।

ऑटो के नंबर प्लेट की पहचान के प्रयास जारी हैं और आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment