Dhar News: मध्य प्रदेश के धार में एक भाजपा नेता का मामला सामने आया है। सरदारपुर मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद मंगतू यादव ने एक दुकान में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने न केवल उसे धक्का दिया, बल्कि अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिलाओं का सम्मान करना भूल रहे
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, लोग भाजपा कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि मंडल नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। वह महिलाओं का सम्मान करना भूल रहे हैं। पार्टी को उन्हें अनुशासन सिखाना चाहिए।
मामला दर्ज
एएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मंगतू यादव के खिलाफ मारपीट और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।
घटना अफसोसजनक और आपत्तिजनक है- भाजपा जिला अध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती ने कहा, “मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैने पता करवाया है कि वो कौन कार्यकर्ता है। घटना अफसोसजनक और आपत्तिजनक है। यह ठीक नहीं, हमारे देश में तो नारी को पूजा जाता है। पुलिस ने इस घटना में कार्यवाही की है। पार्टी की दृष्टि से कुछ होगा तो में दिखवा रहा हूं। पार्टी की दृष्टि से जो भी अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सकते हैं करेंगे।”
धार में भाजपा नेता का महिला से दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज pic.twitter.com/VpONOoY4nG
— Hindi News (@Newsmplive_25) November 5, 2025







