MP Dewas Rape News: मध्य प्रदेश के देवास से हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैदल घर जा रही एक छात्रा के साथ नशेड़ी ने दुष्कर्म किया। उसके साथ बलात्कार किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना उदयनगर थाना क्षेत्र की है।
चेहरे पर कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म
छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान वह चंदूपुरा के पास आया और उसके चेहरे पर कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता गंभीर हालत में करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में मामला पुलिस तक पहुँचा।
गोबर की टोकरी उठाने के बहाने बुलाया
खबर मिलते ही एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव और उदयनगर थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दा मौके पर पहुँचीं। छात्रा ने बताया कि आरोपी सतीश ने उसे गोबर की टोकरी उठाने के बहाने बुलाया था।
आरोपी की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है
एएसपी जयवीर भदौरिया ने बताया कि उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों की टीमों को भी आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। संभावित ठिकानों पर अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







