देवास के नेमावर में जमीनी विवाद से बढ़ी हिंसा, महिला समेत चार गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: नेमवार थाना क्षेत्र में ज़मीन के सीमांकन को लेकर भाई-भाई के बीच हुए पुराने विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। एक महिला समेत चार आरोपियों ने तीन लोगों पर रॉड, लाठी, लकड़ी के डंडे और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान, आरोपियों ने पीड़ितों के पीछे ट्रैक्टर भी दौड़ा दिया। शिकायतकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलने पर, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर, थाना प्रभारी प्रदीप राय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 115(2) और 351 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे, धारदार हथियार और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सीमांकन और ज़मीन पर कब्जे को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से यह साबित होता है कि नेमावा पुलिस सक्रिय, सख्त और कानून प्रवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment