मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स काफी देर तक कोबरा के साथ खेलता रहा। पागल शख्स कोबरा को कभी हाथों में पकड़े, कभी मुँह में डालता, तो कभी लोगों को दिखाता दिखा। लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स का सांप के साथ खेलते हुए वीडियो भी बनाया। मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो गया है।
घटना अधारताल के महाराजपुर इलाके की है, जहाँ मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स कोबरा को पकड़कर खेल रहा था। सांप ने शख्स को दो बार डसा भी।
एक सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुँचे और शख्स के हाथों से कोबरा को छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 की मदद से शख्स को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी वन्यजीव विशेषज्ञ धनंजय घोष ने दी।







