लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी की, 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे ₹1500

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, November 12, 2025 8:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Bahna Yojana 30th installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी दौरे पर हैं। उन्होंने लाडली बहना योजना के राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत बढ़ी हुई ₹1,500 की राशि एक क्लिक से लाडली बहना महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुष्प वर्षा कर लाडली बहना महिलाओं का स्वागत किया। लाडली बहना महिलाओं ने उन्हें लाडली बहना योजना का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने शेयर की पोस्ट – “मैंने जो कहा वो किया…”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार, 12 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “कि जो कहा वो किया। आज से लाड़ली बहनों को बढ़ी हुई राशि 1500-1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों के खातों में भेजी जाएगी। यह बढ़ी हुई राशि 30वीं किस्त के रूप में दी जा रही है। अब लाडली बहना महिलाओं के खातों में हर महीने केवल ₹1,500 ही ट्रांसफर किए जाएँगे।”

जानिए कैसे चेक करें कि आपके खाते में 30वीं किस्त आई है या नहीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी है। पात्र महिलाओं को उनके मोबाइल पर एक संदेश प्राप्त होगा। हालाँकि, अगर आपको संदेश नहीं मिलता है, तो आप लाडली बहना योजना पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर इसकी जाँच कर सकते हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment