बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत के बीच नीतीश कुमार का दसवां शपथ ग्रहण, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद, नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NDA के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका भी सराहनीय

इस जीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका भी सराहनीय है। उन्होंने बिहार चुनाव में 25 से ज़्यादा सीटों पर ज़ोरदार प्रचार किया। हैरानी की बात यह है कि मोहन यादव ने जहां भी प्रचार किया है, वहां NDA ने 90 प्रतिशत से ज़्यादा विधानसभा सीटें जीती हैं। मोहन यादव पटना आकर नीतीश कुमार को बधाई देते हैं और कहते हैं, “यह मोदी सरकार की जीत है। वे शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करेंगे।”

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का शानदार प्रदर्शन

ध्यान देने वाली बात है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसमें BJP ने 89 सीटें जीती थीं, जबकि जेडीयू को 85 और बाकी सीटें दूसरे सहयोगियों को मिली थीं। विपक्षी महागठबंधन सिर्फ़ 35 सीटों पर ही सिमट गया था। इस जीत के बाद नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया और फिर उन्होंने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को बहुमत का समर्थन पत्र सौंपा। यह नीतीश कुमार का दसवां कार्यकाल होगा, जो भारतीय राजनीति में एक रिकॉर्ड बनाएगा।

ऐतिहासिक होगा शपथ ग्रहण समारोह

गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पहली बार किसी नेता का दसवां कार्यकाल शुरू होने जा रहा है, जो राजनीतिक स्थिरता और अनुभव का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि NDA की यह जीत विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और चुनावी रणनीति का परिणाम है। साथ ही, मोहन यादव जैसे राज्यों के नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने भी गठबंधन की जीत को मजबूती दी।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बिहार की नई सरकार से जनता को विकास, रोजगार और सुशासन की दिशा में नए कदमों की उम्मीद है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment