मंडला में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज़ गति से दौड़ती गाड़ियों का नियंत्रण बिगड़ने से आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, जिनमें कई लोगों की समय से पहले जान जा रही है। ताज़ा मामला मंडला ज़िले से आया है, जहां आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

धनगांव–खरदेवरी मार्ग पर हुआ हादसा

दुर्घटना माभई थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनगांव और खरदेवरी के बीच हुई। दो वाहनों की ज़ोरदार भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद ग्रामीणों ने शवों की पहचान की कोशिश की। इसी दौरान माभई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुँचे और घायलों व मृतकों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाने में मदद की।
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

माभई थाना पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ़्तार और वाहन नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment