PAN Card Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों की निजी जानकारी को खतरे में डाल दिया है। पहचान से जुड़े दस्तावेज, खासकर PAN कार्ड, सबसे अधिक जोखिम में हैं। हाल ही में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर उनके नाम पर कई लोन ले लिए गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह अनुभव साझा करते हुए लोगों को चेतावनी दी कि ऐसा फ्रॉड किसी के भी साथ हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर PAN कार्ड सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता पर चर्चा तेज कर दी है।
PAN कार्ड फ्रॉड क्या है?
जब कोई व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपके PAN कार्ड का उपयोग लोन लेने, फर्जी ट्रांज़ैक्शन करने या किसी आर्थिक अपराध को अंजाम देने के लिए करता है, तो इसे PAN कार्ड फ्रॉड कहा जाता है।
सबसे बड़ा खतरा यह है कि आपके नाम पर लोन चढ़ सकते हैं, क्रेडिट स्कोर गिर सकता है और आपको बिना किए हुए कर्ज की EMI भरने की नोटिस भी मिल सकती है।
कई लोगों को तब पता चलता है कि उनके PAN का गलत इस्तेमाल हुआ है जब बैंक की ओर से लोन इंक्वायरी या EMI मैसेज आने लगते हैं।
कैसे पहचानें कि आपके PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है?
- क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं (CIBIL, Experian, Equifax, CRIF)।
- अपना मोबाइल नंबर व OTP से वेरिफाई करें।
- क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें।
- यदि रिपोर्ट में कोई अनजान लोन, क्रेडिट कार्ड या इनक्वायरी दिखती है, तो समझें कि PAN का दुरुपयोग हुआ है।
- इसके अलावा:
- बैंक स्टेटमेंट
- SMS अलर्ट
- Form 26AS
को नियमित रूप से चेक करते रहें।
अगर PAN कार्ड फ्रॉड का पता चले, तो क्या करें?
- तुरंत उस बैंक या NBFC से संपर्क करें
जिसके नाम पर फर्जी लोन या ट्रांज़ैक्शन दिख रहा हो। - ज़ीरो डिले FIR दर्ज कराएं और सभी दस्तावेज पुलिस को दें।
- संबंधित बैंक को FIR की कॉपी भेजकर लोन को फ्रॉड कैटेगरी में डालने का आग्रह करें।
- जरूरत पड़े तो इनकम टैक्स विभाग को PAN की गलत गतिविधियों की जानकारी दें ताकि आगे जोखिम न बढ़े।
PAN कार्ड फ्रॉड से बचने के आसान तरीके
- किसी भी वेबसाइट पर PAN भरने से पहले देखें कि URL https से शुरू हो रहा है।
- PAN की फोटोकॉपी देते समय उस पर बड़े अक्षरों में लिखें:
“Self-Attested – Only for [उद्देश्य]” - अपना क्रेडिट स्कोर और Form 26AS हर महीने चेक करें।
- संदिग्ध वेबसाइट या ऐप में PAN, जन्मतिथि और पूरा नाम दर्ज करने से बचें।
- डिजिटल KYC के दौरान स्क्रीनशॉट या PAN फोटो शेयर करते समय सतर्क रहें।
PAN कार्ड फ्रॉड की ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?
- Tax Information Network (TIN) की वेबसाइट पर जाएं।
- Customer Care → शिकायतें/प्रश्न चुनें।
- अपनी समस्या, दस्तावेज और संपर्क विवरण भरें।
- सबमिट करने पर आपकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है।
डिजिटल फ्रॉड लगातार बढ़ रहा है, लेकिन थोड़ी सतर्कता और नियमित निगरानी से PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।







