MP Road Accident: मध्य प्रदेश में तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की बेकाबू रफ़्तार की वजह से हर दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में समय से पहले मौतें भी हो जाती हैं। ताज़ा घटना जबलपुर में हुई, जहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों की एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह घटना पिटकुई गाँव में परियट नदी के पास हुई, जहाँ एक तेज़ रफ़्तार ऑटो-रिक्शा की टक्कर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
ससुर, दामाद और नाती की मौके पर ही दर्दनाक मौत
मोटरसाइकिल सवार ससुर, दामाद और नाती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही कुंडम पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को कब्ज़े में लिया और मामले की जाँच शुरू कर दी।







