कैबिनेट बैठक आज: डायरेक्ट मेयर चुनाव, 10,000 करोड़ का अनुपूरक बजट और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मोहन सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज दोपहर 12:20 बजे मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, सरकार करीब 10,000 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रख सकती है, जिसे आगामी विधानसभा के विंटर सेशन में पेश किया जाएगा।

नगर निकायों में डायरेक्ट प्रेसिडेंट चुनाव पर बड़ा फैसला संभव

बैठक के एजेंडे में सबसे प्रमुख प्रस्ताव नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में प्रेसिडेंट के डायरेक्ट चुनाव से जुड़ा अमेंडमेंट बिल है। इस संशोधन के पास होने के बाद अब इन निकायों के प्रेसिडेंट सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे, न कि पार्षदों के वोट से। सरकार के अनुसार, इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का लक्ष्य है।

फायर सेफ्टी एक्ट सहित कई बिलों को मिल सकती है मंजूरी

कैबिनेट में फायर सेफ्टी एक्ट में संशोधन और अन्य कई विधेयकों को भी मंजूरी देने की संभावना है। यदि हरी झंडी मिलती है तो इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

शहीद आशीष शर्मा के भाई को प्रमोशन का भावुक प्रस्ताव

बैठक में एक भावनात्मक प्रस्ताव भी शामिल है। बालाघाट में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के छोटे भाई को नियमों में ढील देते हुए सीधे सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट करने का निर्णय लिया जा सकता है। यह प्रस्ताव सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा

राज्य सरकार के कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं। उम्मीद है कि आज की बैठक में उन पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment