Jeevan Pramaan Patra: पेंशन प्राप्त करने वाले लाखों लोगों के लिए जीवन प्रमाण पत्र हर साल एक ज़रूरी प्रक्रिया है। इसे समय पर जमा न करने पर पेंशन रुक सकती है, इसलिए 30 नवंबर की आखिरी तारीख से पहले इसे जमा करना आवश्यक है। पहले जीवन प्रमाण पत्र के लिए बैंक या सरकारी दफ़्तरों में लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब तकनीक की मदद से यह काम घर बैठे सिर्फ कुछ मिनटों में हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल फोन और दो सरकारी ऐप्स की ज़रूरत होगी।
कौन-से ऐप्स चाहिए होंगे?
जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके फोन में दो सरकारी मंज़ूर ऐप्स होने चाहिए:
- AadhaarFaceRD ऐप (UIDAI) – फेस ऑथेंटिकेशन के लिए
- Jeevan Pramaan ऐप – डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए
दोनों ऐप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और पेंशनर्स के लिए आसान इंटरफ़ेस प्रदान करते हैं।
घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र बनाना बेहद आसान है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. ऐप खोलें और लॉगिन करें
सबसे पहले अपने फोन में इंस्टॉल किए गए Jeevan Pramaan ऐप को खोलें।
यहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और यदि चाहें तो ईमेल ID डालनी होगी।
2. OTP वेरीफिकेशन
डिटेल भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
3. पर्सनल डिटेल्स भरें
अब ऐप में मांगी गई पेंशनर जानकारी भरें, जैसे:
- बैंक अकाउंट विवरण
- PPO नंबर
- पेंशन संबंधी अन्य जानकारी
4. फेस ऑथेंटिकेशन
अब फेस वेरीफिकेशन की बारी आती है।
अपने फोन का कैमरा चेहरे के सामने रखें और निर्देशों के अनुसार स्कैन पूरा करें।
5. सहमति दें और अंतिम वेरीफिकेशन
सभी जानकारी की पुष्टि करें, सहमति दें और अंतिम बार फेस वेरीफाई करें।
6. लाइफ सर्टिफिकेट तैयार
प्रोसेस पूरा होने पर आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा।
आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या पेंशन वितरण कार्यालय को भेज सकते हैं।
क्या ध्यान रखें?
मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
- फोन की बैटरी कम से कम 50% हो।
- कोशिश करें कि प्रोसेस Wi-Fi नेटवर्क पर करें।
- अगर मोबाइल डेटा से कर रहे हैं तो अच्छी नेटवर्क स्पीड वाला स्थान चुनें।
- ऐप को सभी आवश्यक permissions (कैमरा, स्टोरेज आदि) दें।
- चेहरे की रोशनी अच्छी हो ताकि फेस स्कैन आसानी से हो सके।







